पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अहमदिया समुदाय के 50 से ज़्यादा लोगों के खिलाफ मस्जिद में जुमे की नमाज़ अदा करने को लेकर ईशनिंदा कानून के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप के मुताबिक, अहमदिया समुदाय के लोगों ने ऐसा करके इस्लाम का अपमान किया है। दरअसल, पाकिस्तान में अहमदियों को गैर-मुस्लिम घोषित किया गया है।