गुजरांवाला (पाकिस्तान) में एक भिखारी परिवार ने अपनी दादी के चालीसवां समारोह पर करीब 1.25 करोड़ पाकिस्तानी रुपए खर्च किए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इस समारोह के लिए 12,000-13,000 भिखारियों को दावत दी गई थी और इसके लिए 250 बकरे काटे गए थे। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि इस समारोह में पूरे पाकिस्तान से लोगों को बुलाया गया था।