पाक में लाइव TV पर 5वीं शादी के लिए शख्स ने किया फोन, मौलाना ने जोड़े हाथ; वीडियो हुआ वायरल

पाकिस्तान में एक शख्स ने लाइव टीवी पर मौलाना को फोन कर पांचवीं शादी की इजाज़त मांगी जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। शख्स ने बताया कि उसकी पहले 4 शादियां हो चुकी हैं और अब वह एक और करना चाहता है। यह सुनकर मौलाना ने हाथ जोड़ लिए और कहा, “क्या गारंटी है...कि पांच के बाद रुक जाओगे।”