inshorts

पाक में हाईजैक की गई ट्रेन का पहला वीडियो जारी, यात्रियों को बंधक बनाते दिखे BLA विद्रोही

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान में हाईजैक की गई जाफर एक्सप्रेस ट्रेन का पहला वीडियो जारी किया है। इसमें बीएलए के विद्रोही ट्रेन में सवार यात्रियों को बंधक बनाते और ट्रेन को निशाना बनाकर विस्फोट करते दिख रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने 155 यात्रियों को बचा लिया है और बाकी बंधकों को छुड़ाने के लिए सिक्योरिटी ऑपरेशन जारी है।