पाक रक्षा मंत्री ने फिर से दिया भारत विरोधी बयान, बोले- तालिबान अब भारत की गोद में बैठा है
अफगानिस्तान संग तनाव के बीच पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर से भारत विरोधी बयान देते हुए कहा है, "काबुल के शासक भारत की गोद में बैठकर पाकिस्तान के खिलाफ साज़िश कर रहे हैं जबकि...वे कभी हमारी हिफाज़त में थे।" भारत ने इससे पहले कहा था कि पड़ोसियों पर आरोप लगाना पाकिस्तान की पुरानी आदत है।