पॉक्सो मामलों की सुनवाई के लिए पर्याप्त संख्या में न्यायाधीश नहीं हैं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि देश की अधीनस्थ अदालतों में पॉक्सो कानून के तहत बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से निपटने के लिए पर्याप्त न्यायाधीश नहीं हैं। कोर्ट ने 2019 में निर्देश दिया था कि 100 से अधिक पॉक्सो मामलों वाले ज़िलों में विशेष अदालतें बनाई जाएं लेकिन न्यायाधीशों की कमी के कारण यह निर्देश अधूरा रह गया।