पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने फिर भारत के खिलाफ उगला ज़हर, दी गीदड़भभकी
पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाज़ी की है। एबटाबाद में पाकिस्तानी मिलिट्री अकेडमी में मुनीर ने कहा कि भारत की किसी भी 'छोटी सी उकसावे की कार्रवाई' पर पाकिस्तान 'उम्मीद से परे जवाब' देगा। मुनीर ने भारतीय सैन्य नेतृत्व को चेतावनी दी कि वे 'भड़काऊ बयानबाज़ी' से परहेज करें।