inshorts

पाकिस्तानी आर्मी पर 24 घंटे में BLA ने किया दूसरा हमला, सेना के काफिले को बम से उड़ाया

बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तानी सेना पर 24 घंटे में दूसरा हमला किया है। 'द बलूचिस्तान पोस्ट' के मुताबिक, बीएलए ने शनिवार सुबह पाकिस्तानी सेना के एक काफिले को बम से उड़ा दिया जिसमें कई जवानों के घायल होने की खबर है। इससे एक दिन पहले बीएलए ने पाकिस्तानी सेना के बम निरोधक दस्ते को निशाना बनाया था।