पाकिस्तानी एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में वसीम अकरम नामक यूट्यूबर गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज़ इंटेलिजेंस (आईएसआई) और पाकिस्तानी उच्चायोग के लिए जासूसी करने के आरोप में वसीम अकरम नामक यूट्यूबर को पलवल से गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, अकरम पिछले तीन वर्षों से पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में था और उसने कथित तौर पर उन्हें सिम कार्ड्स मुहैया कराए थे।