पाकिस्तानी एजेंसी ISI ने चुपचाप बांग्लादेश में दूतावास के अंदर बनाया अपना नया बेस
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने ढाका (बांग्लादेश) स्थित अपने दूतावास में चुपचाप एक नया बेस तैयार कर लिया है। बकौल रिपोर्ट, इस नए बेस की मौजूदगी से भारत की संवेदनशील पूर्वी सीमा पर जासूसी, विध्वंसक गतिविधियों और सीमा पार नेटवर्क के ज़रिए दोबारा आतंकवाद को बढ़ावा देने जैसी आशंकाएं बढ़ गई हैं।