पाकिस्तान पहुंचे एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी एयरपोर्ट का नज़ारा दिखाया जिसमें लोग बस स्टैंड की तरह फर्श पर सोते नज़र आ रहे हैं जबकि बाहर बकरियों और अन्य जानवरों से लदा ट्रक नज़र आ रहा है। एक यूज़र ने इसपर मज़ाक करते हुए कहा, "पक्का...यह एयरपोर्ट ही था ना।" अन्य ने लिखा, "इस कदर गरीबी छाई हुई है।"