पाकिस्तानी बल्लेबाज़ साहिबज़ादा फरहान ने एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ सुपर 4 स्टेज के मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद गन सेलिब्रेशन किया जिसको लेकर विवाद छिड़ गया है। कई लोगों ने इस सेलिब्रेशन की आलोचना करते हुए इसे उकसाऊ बताया है। कुछ लोगों ने दोहराया कि भारत को इस मैच का बहिष्कार करना चाहिए था।