पाकिस्तानी गोलीबारी में अनाथ हुए 22 बच्चों को 'गोद' लेंगे राहुल गांधी, उठाएंगे पढ़ाई का खर्च

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष में अपने माता-पिता या परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य को खोने वाले 22 बच्चों की ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा के मुताबिक, सभी बच्चे पुंछ के रहने वाले हैं और मदद की पहली किस्त बुधवार को जारी होगी।