पाकिस्तानी दिग्गज ने महिला विश्व कप में किया 'आज़ाद कश्मीर' वाला कमेंट, मचा बवाल

महिला विश्व कप में कमेंट्री के दौरान पूर्व पाकिस्तानी महिला कप्तान सना मीर के 'आज़ाद कश्मीर' वाले कमेंट पर विवाद छिड़ गया है। पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच में क्रिकेटर नतालिया परवेज़ के बैकग्राउंड पर चर्चा करते समय सना मीर ने कहा कि परवेज़ 'आज़ाद कश्मीर' (पीओके) से आती हैं। इस कमेंट पर भड़के भारतीय फैन्स मीर को ट्रोल कर रहे हैं।