inshorts

पाकिस्तानी प्रोफेसर ने कहा- पूरे जम्मू-कश्मीर पर भारत का हक है; बताया कारण

पाकिस्तानी प्रोफेसर इश्तियाक अहमद ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि पूरे जम्मू-कश्मीर पर भारत का वास्तविक हक है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान का यह दावा था कि जूनागढ़ के शासक मुसलमान हैं...वह पाकिस्तान में आना चाहते हैं इसलिए जूनागढ़ पाकिस्तान में रहना चाहिए। अब यही दलील जम्मू-कश्मीर में लागू की जाए तो पाकिस्तान का हक कैसे बनता है?"