पाकिस्तानी मूल के लंदन के मेयर ने दिवाली को बताया एकजुट करने वाला त्योहार

पाकिस्तानी मूल के लंदन के मेयर सादिक खान ने ब्रिटेन की राजधानी के ट्राफलगर स्क्वॉयर पर आयोजित होने वाले वार्षिक 'दिवाली ऑन द स्क्वॉयर' कार्यक्रम को एकजुट करने वाला उत्सव बताया। इस वर्ष 'शिक्षित करें, प्रकाशित करें, उत्सव मनाएं' थीम पर रविवार को स्क्वॉयर पर आयोजित दिवाली के निःशुल्क उत्सव में काफी दूर तक लोगों की कतारें देखी गईं।

Load More