पाकिस्तानी महिला ने भारत में घुसने का किया दावा, वीडियो देख यूज़र्स ने खोल दी पोल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक पाकिस्तानी महिला आसानी से भारतीय सीमा में दाखिल होने का दावा करती दिख रही है। कई यूज़र्स ने वीडियो ध्यान से देखने के बाद कहा कि उसकी बातें झूठी हैं। कुछ ने ध्यान दिलाया कि वीडियो में बॉर्डर गेट दिख रहा है जिससे पता चलता है कि वह पाकिस्तान में मौजूद थी।