पाकिस्तानी यूट्यूबर के साथ मिलकर पाकिस्तान की इमेज सुधारने में जुटी थी ज्योति: रिपोर्ट

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के मोबाइल से मिले सबूतों से खुलासा हुआ है कि वह पाकिस्तान के यूट्यूबर ज़ीशान हुसैन के संपर्क में थी। रिपोर्ट के मुताबिक, ज़ीशान के साथ मिलकर ज्योति, पाकिस्तान की इमेज सुधारने में जुटी थी। 2 महीने पहले ज्योति ने पाकिस्तान में ज़ीशान से मुलाकात भी की थी।