पाकिस्तानी राष्ट्रपति ज़रदारी ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के समक्ष कश्मीर का उठाया मुद्दा
चीन दौरे पर पहुंचे पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग संग बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठाया। संयुक्त बयान में चीन ने कहा है कि कश्मीर-विवाद इतिहास की देन है और इसे संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों व द्विपक्षीय समझौतों के तहत शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए। दोनों ने रक्षा सहयोग व रणनीतिक संतुलन पर जोर दिया।