रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पाकिस्तानी व अफगानी नागरिकों पर ट्रैवल बैन लगाने का आदेश दे सकते हैं। इस फैसले से हज़ारों अफ़गानियों पर असर पड़ सकता है जिन्हें बतौर शरणार्थी अमेरिका में पुनर्वास के लिए मंज़ूरी दी गई थी। गौरतलब है, ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में भी 7 मुस्लिम बहुल देशों पर ट्रैवल बैन लगाया था।