पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा में 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 30 आतंकियों को मार गिराया जबकि 8 आतंकी घायल हुए हैं। खुफिया सूचना मिलने के बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने लक्की मरवत, करक और खैबर ज़िलों में आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि आतंकियों को जहन्नुम में भेज दिया गया है।