पाकिस्तानी सेना को गाज़ा में स्वीकार नहीं करेंगे, इज़रायल की दो-टूक
भारत में इज़रायली राजदूत रूवेन अज़ार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के गाज़ा प्लान के तहत संभावित अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल (ISF) में पाकिस्तानी सेना की भागीदारी को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि कोई देश आम तौर पर सिर्फ उन देशों के साथ काम करता है जिन पर उसे भरोसा है लेकिन पाकिस्तान के साथ ऐसी स्थिति अभी नहीं है।