पाकिस्तानी सेना ने PoK में हज़ारों प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग, घरों पर गिराए ड्रोन और रॉकेट
PoK के रावलाकोट में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच ताज़ा झड़पों में कम-से-कम 7 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए। जॉइंट अवामी ऐक्शन कमिटी (JAAC) ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मियों ने हज़ारों प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की और ड्रोन व रॉकेट से नागरिकों के घरों को निशाना बनाया। सामने आए वीडियो में कई घर जलते दिखे।