पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 30 मिनट तक चली भारी गोलीबारी; 3 सैनिकों की मौत
पाकिस्तान में तिराह घाटी में बंदूकधारियों ने सेना के एक सुरक्षा काफिले पर हमला किया जिसमें कम-से-कम 3 सैनिकों की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला मंगलवार सुबह हुआ और दोनों तरफ से करीब 30 मिनट तक भारी गोलीबारी चली। यह पिछले 24 घंटों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर दूसरा बड़ा हमला है।