पाकिस्तानी सरकार बलूचिस्तान में चला रही IS का ट्रेनिंग कैंप: तालिबान सरकार का दावा

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का दावा है कि पाकिस्तान की सरकार अपने क्षेत्र में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) को पनाह दे रही है। अफगानिस्तान के 'एरियाना न्यूज़' ने तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद का एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग इलाके में एक आईएस ट्रेनिंग कैंप स्थापित किया गया है।