inshorts

पाकिस्तानी हिंदुओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच लाहौर के कृष्ण मंदिर में मनाई होली

लाहौर (पाकिस्तान) में कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को हिंदुओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच धूमधाम से होली मनाई। अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों की देखभाल करने वाले इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अतिरिक्त सचिव सैफुल्लाह खोखर ने बताया कि उत्सव में लोगों ने होली के गीतों पर डांस कर एक-दूसरे को गुलाल लगाया। बकौल खोखर, लोगों में प्रसाद बांटा गया।