अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने शनिवार तड़के X पर बताया कि पाकिस्तानी हमले में उनके 3 खिलाड़ी कबीर, सिबगातुल्लाह और हारून की मौत हो गई। इस घटना के बाद बोर्ड ने अगले महीने होने वाली टी20I ट्राई-सीरीज़ (पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान) से हटने का फैसला किया है। वहीं, अफगानिस्तान के टी20I कप्तान राशिद खान ने घटना पर शोक जताया है।