पाकिस्तान आखिर 23 मार्च को क्यों हर साल मनाता है अपना राष्ट्रीय दिवस?

पाकिस्तान में स्वतंत्र (1947 में) होने के 9 साल बाद वहां 23 मार्च 1956 को पहला संविधान लागू किया गया था। पाकिस्तान के पहले संविधान के पारित होने के उपलक्ष्य में वहां हर साल 23-मार्च को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 23 मार्च को ही आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान को इस्लामी गणराज्य भी घोषित किया गया था।