पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस ने बनाया 9/11 हमले जैसा पोस्ट, दिए गए जांच के आदेश
पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस ने हाल ही में फ्रांस के पेरिस के लिए फ्लाइट दोबारा शुरू करने को लेकर अपने X अकाउंट पर 9/11 आतंकी हमले जैसा पोस्ट शेयर किया था। इस पर काफी विवाद हो गया और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। इस पोस्ट में लिखा था, "पेरिस, वी आर कमिंग टुडे।"