अमेरिका ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा है कि पाकिस्तान को नई 'एडवान्स्ड मिडियम रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल्स' (AMRAAMs) मिलेंगी। बकौल वाइट हाउस, पाकिस्तान के साथ हुआ अनुबंध सिर्फ स्पेयर पार्ट्स और रख-रखाव से संबंधित है और इसमें पाकिस्तान को कोई नई मिसाइल या तकनीकी अपग्रेड नहीं दी जा रही है।