पाकिस्तान के मौजूदा 4 प्रांतों को 12 प्रांतों में बांटने की तैयारी चल रही है। वहां के मंत्री अब्दुल अलीम खान ने कहा है कि देश में छोटे-छोटे प्रांत बनना अब तय है और इससे शासन बेहतर होगा। हालांकि, बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी ने कहा है कि सिंध को बांटने का किसी भी कीमत पर विरोध किया जाएगा।