पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर धूल चटाने के बाद भारत की जीत का वीडियो हुआ वायरल
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाने वाले मोहित उलवा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को अंतिम गेंद पर 3 रन चाहिए थे। उलवा ने चौका जड़कर भारत को 1 विकेट से जीत दिलाई।