पाकिस्तान के आसमान में दिखा दुर्लभ नज़ारा, सामने आईं तस्वीरें
पाकिस्तान में क्वेटा शहर की पूर्वी सीमा कोह-ए-मुरदार के ऊपर 28 अक्टूबर की सुबह दुर्लभ यूएफओ जैसे बादल (लेंटिक्यूलर क्लाउड फॉर्मेशन) देखे गए। ये बादल सूर्योदय से पहले दिखाई दिए जो लगभग 20 मिनट तक बने रहे। पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार, यह फॉर्मेशन सूर्योदय से ठीक पहले नष्ट हो गया।