inshorts

पाकिस्तान के इमाम को भारत के मौलाना ने भेजा फतवा, जानें क्या है मामला?

ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख मौलाना उमर अहमद इलियासी ने पाकिस्तान के चीफ इमाम को फतवा भेजा है। इसमें कहा गया कि किसी भी आतंकी संगठन को पैगंबर मोहम्मद का नाम इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इससे पहले इलियासी ने कहा था, "भारत में मारे गए किसी भी आतंकवादी के...जनाज़े की नमाज़ कोई इमाम/काज़ी नहीं पढ़ाएगा।"