पाकिस्तान के इस्लामाबाद धमाके पर यूएस ने दी प्रतिक्रिया
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुए कार धमाके के बाद अमेरिकी सरकार ने कहा है, "अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में पाकिस्तान के साथ खड़ा है।" अमेरिका ने कहा, "इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति हम संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। हम इस हमले और हर तरह के आतंकवाद की निंदा करते हैं।"