inshorts

पाकिस्तान के क्वेटा शहर में हुआ भीषण धमाका, 10 की मौत; अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित

पाकिस्तान के क्वेटा शहर (बलूचिस्तान) में मंगलवार को भीषण धमाका हुआ जिसमें कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 32 लोग घायल हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, घटनास्थल पर भारी गोलीबारी भी हुई है। एआरवाई न्यूज़ के मुताबिक, ब्लास्ट की जगह पर धुएं का गुबार दिख रहा है। बलूचिस्तान स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी है।