खैबर पख्तूनख्वा (पाकिस्तान) में शुक्रवार की जुमे की नमाज़ के दौरान एक मस्जिद में ज़ोरदार धमाका हो गया जिससे जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के एक वरिष्ठ मौलाना अब्दुल्ला नदीम समेत 4 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, मस्जिद में तकरीर देने के लिए बनाए गए मंच में आईईडी बम लगाया गया था। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।