बलूचिस्तान में पाकिस्तानी पुलिस और सेना के खिलाफ प्रदर्शनकारियों के विरोध प्रदर्शन के बीच बलूच नेता डॉक्टर सबीहा बलोच ने कहा है, "विधानसभा में बैठे लोग देशद्रोही हैं, वे देश को बेचने वाले हैं। आज देश सबसे भयंकर हिंसा का सामना कर रहा है।" उन्होंने कहा, "लोगों को घरों से बाहर निकलकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए।"