पाकिस्तान के खिलाफ भारत की 'नो-हैंडशेक' पॉलिसी जारी, हरमनप्रीत ने पाक कप्तान को किया इग्नोर
बर्मिंघम में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस के समय अपनी 'नो-हैंडशेक' पॉलिसी (हाथ न मिलाने की नीति) जारी रखी। टॉस पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को इग्नोर किया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पिछले साल एशिया कप से ही पाकिस्तान के खिलाफ भारत 'नो-हैंडशेक' पॉलिसी अपना रहा है।