पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक और फैसला, डाक और पार्सल सेवाओं पर लगाई रोक
भारत सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनज़र पाकिस्तान के खिलाफ एक और फैसला लेते हुए उसके साथ सभी प्रकार के डाक और पार्सलों के आदान-प्रदान पर रोक लगा दी है। डाक विभाग ने कहा, "सरकार ने हवाई और ज़मीनी मार्ग से पाकिस्तान के साथ सभी श्रेणियों के डाक और पार्सलों के आदान-प्रदान को निलंबित करने का फैसला लिया है।"