पाकिस्तान की गुज़ारिश के बाद सीज़फायर के लिए तैयार हुआ अफगानिस्तान

अफगान सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि पाकिस्तान की ओर आई गुज़ारिश के बाद अफगान सरकार सीज़फायर के लिए तैयार हो गई है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की गुज़ारिश के तहत दोनों देशों के बीच सीज़फायर लागू होगा।" पाकिस्तान ने भी सीज़फायर की पुष्टि की है। इससे पहले सीमा के दोनों ओर ताज़ा झड़पों में दर्जनों लोगों की मौत हुई।