पाकिस्तान के गुरुद्वारे में सेवादार दंपति की गोली मारकर की गई हत्या
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक गुरुद्वारे के सेवादार दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने गुरुद्वारे के अंदर गोलीबारी की। मृतकों की पहचान जगन्नाथ और अस्मा वंती के रूप में हुई है। बकौल पुलिस, हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।