पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचना चाहिए: रवि शास्त्री

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने पाकिस्तानी टीम को लेकर कहा है कि उसने पिछले 6-8 महीनों में सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि उसे सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई करना चाहिए।" बकौल शास्त्री, पाकिस्तान को तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण और घरेलू परिस्थिति में खेलने का फायदा मिल सकता है।