पाकिस्तान के डार्लिंग रहे हैं राहुल गांधी: शाहिद अफरीदी के तारीफ करने पर किरण रिजिजू
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तारीफ करने पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी है। रिजिजू ने 'X' पर लिखा, "राहुल पाकिस्तान के डार्लिंग रहे हैं। अफरीदी और पाकिस्तानी लोग राहुल को अपना नेता बना सकते हैं।" अफरीदी ने कहा था, "भारत सरकार हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेलती है जबकि राहुल की सोच सकारात्मक है।"