पाकिस्तान की तुलना में कैसा है भारत का केंद्रीय बजट?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को 2025-26 के लिए ₹50.65 लाख करोड़ का केंद्रीय बजट पेश किया जो पाकिस्तान के बजट का 10 गुना है। दरअसल, पाकिस्तान में 2024-25 के लिए ₹5.65 लाख करोड़ का बजट पेश हुआ था। गौरतलब है, इस बार भारत का केवल रक्षा बजट (₹4.9 लाख करोड़) ही पाकिस्तान के बजट के लगभग बराबर है।