पाकिस्तान के दोस्त के हाथ लगा ₹3 लाख करोड़ का खज़ाना

पाकिस्तान के दोस्त तुर्किए ने 92.4 अरब घन मीटर प्राकृतिक गैस की नई खोज की घोषणा की है। इसकी कीमत मौजूदा बाज़ार दरों के अनुसार लगभग $37 अरब यानी करीब ₹3.08 लाख करोड़ आंकी गई है। वहां के एक मंत्री ने बताया कि यह खोज तुर्किए की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम है।