inshorts

पाकिस्तान के पीएम ने दीं दिवाली की शुभकामनाएं

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने सोमवार को X पर लिखा, "दिवाली के पावन अवसर पर मैं पाकिस्तान और दुनियाभर में हमारे हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं देता हूं।" उन्होंने लिखा, "दिवाली के प्रकाश से घर और दिल जगमगा उठते हैं। यह त्योहार अंधकार को दूर करे, सद्भाव को बढ़ावा दे और हमें शांति और करुणा के साथ भविष्य में ले जाए।"