पाकिस्तान द्वारा परमाणु परीक्षण किए जाने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दावों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है, "जो परीक्षण करना चाहते हैं, करने दीजिए; हम उन्हें कैसे रोक सकते हैं?" उन्होंने भारत की तैयारियों को लेकर कहा, "पहले देखते हैं कि क्या वह ऐसा करते हैं...जो कुछ होगा...हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं।"