पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं बेनज़ीर भुट्टो

बेनज़ीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और उन्होंने अपने जीवन काल में यह पदभार 2 बार संभाला था। उन्होंने पहली बार 1988 में बड़ी जीत हासिल कर सरकार बनाई थी लेकिन 1990 में उनकी सरकार बर्खास्त कर दी गई। इससे बाद वह 1993 में दोबारा प्रधानमंत्री बनीं लेकिन 1996 में उनकी सरकार फिर बर्खास्त कर दी गई।