पाकिस्तान के बीच पर फैले कचरे का वीडियो हुआ वायरल, गंदगी में छुट्टियां मनाते दिखे लोग
कराची (पाकिस्तान) के क्लिफ्टन बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें पूरा बीच कूड़े-कचरे से भरा हुआ दिख रहा है। वीडियो में लोग गंदगी के बीच छुट्टियां मनाते और मौज-मस्ती करते दिख रहे हैं। वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "पाकिस्तान के पास अब साफ-सफाई के भी पैसे नहीं बचे हैं।"